लॉकडाउन के दौरान उज्जवला योजना के तहत लाभुकों को 3 महीने तक फ्री गैस देने का निर्देश। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, अप्रैल 11, 2020

लॉकडाउन के दौरान उज्जवला योजना के तहत लाभुकों को 3 महीने तक फ्री गैस देने का निर्देश।


पलामू : जिले में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लॉक डाउन लागू है।वहीं जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के दौरान लोगों को हर ज़रूरत के सामान एवं रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जारही है।इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों को माह अप्रैल से माह जून तक तीन माह हेतु एल पी जी रिफिल फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके तहत पलामू के 2 लाख 34 हज़ार 477 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। 14.2 किलोग्राम के तीन और 5 किलोग्राम के 8 सिलेंडर दिए जाएंगे मुफ्त, मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी।  गैस सप्लाई से संबंधित अन्य समस्याओं हेतु खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चार विहित पत्र भी जारी किया गया है।  उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जारी किया निर्देश एल पी जी गैस सिलेंडर का वितरण करना सुनिश्चित करें। 


लाभार्थियों को कुछ इस तरह से मिलेगा सुविधा 

1. फ्री का एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्टर्ड होना जरूरी है। जिन लाभार्थियों का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर होगा उन्हें ही यह सुविधा मिलेगी।

2. सरकार पहले लाभार्थियों के अकाउंट में रुपए जमा करेगी।

3. रुपया आने के बाद लाभार्थी गैस बुक कराएंगे और कैश देकर सिलेंडर लेंगे।

4. पूर्णतया बंदी के दौरान लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम वाले 3 गैस सिलेंडर (अप्रैल, मई तथा जून तक के लिये) दिए जाएंगे, हर महीने एक सिलेंडर मिलेगा। 

5. जिन लाभार्थियों के पास 5 किलो के गैस सिलेंडर हैं उन्हें 3 महीने में 8 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे हर महीने अधिकतम तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।

 उपरोक्त के अलावे खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चार विहित पत्र भी जारी किए गए है।

विहित पत्र 1 उन लाभार्थियों के लिए है जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है। मोबाइल फोन नहीं रहने की स्थिति में लाभुक द्वारा विहित पत्र 1 में अपना नाम, पता,अपना गैस एजेंसी का नाम,एवं मोबाइल नहीं होने से संबंधित जानकारी भरकर वितरक के पास जमा कराएंगे।यह विहित प्रपत्र संबंधित वितरक के पास उपलब्ध रहेगा।विहित पत्र जमा करने के बाद मोबाइल ना रहने के बावजूद संबंधित लाभुक अपना गैस बुक करा सकेंगे

विहित पत्र 2 इस प्रपत्र के माध्यम से लाभुक को अपना नाम, पता,अपना गैस एजेंसी का नाम एवं गैस सिलिंडर  प्राप्त करने की रिसीविंग देना होगा।इसके उपरांत डिलीवरी मैन द्वारा पावती रसीद को लाभुक से हस्ताक्षरित अथवा अंगूठे का निशान लेकर वितरक को उपलब्ध कराया जाएगा।

विहित पत्र 3 इस प्रपत्र के माध्यम से लाभुक अपने बैंक खाता में परिवर्तन कर सकेंगे। लाभुकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता चालू है तथा उससे आधार लिंक है। इस दौरान लाभुकों को यह ध्यान रखना होगा की संपूर्ण योजना अवधि के दौरान सिर्फ एक बार बैंक खाता संख्या को परिवर्तित किया जा सकेगा।

विहित पत्र 4 इस योजना की अवधि के दौरान लाभुकों को एक बार अपना मोबाइल नंबर जोड़ने/अपडेट करने की सुविधा प्रदान की गई है।इसके लिए लाभुकों को प्रपत्र 4 उपलब्ध कराई गई है।

उपरोक्त सभी विहित पत्र संबंधित वितरक से प्राप्त किया जा सकेगा।

संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी              संपर्क करे:7079395821

Post Top Ad