कोरोना वायरस के जंग में राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता गंभीर, क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे टंडवा। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, अप्रैल 08, 2020

कोरोना वायरस के जंग में राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता गंभीर, क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे टंडवा।

गोदाम निरिक्षण करते  मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता। 
टंडवा/चतरा : राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा जिले के औधोगिक नगरी टंडवा का किए दौरा। प्रखंड के एफसीआई गोदाम पहुंचकर गरीबों को दिये जा रहे अग्रीम खाद्यान्न भेंजे जाने का जायजा लिया। सरकार के निर्देशानुसार लोगों को दो माह का अग्रीम खाद्यान्न भेंजे जाने का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी तथा गोदाम प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने मौके पर उपस्थित डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार को भी निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी डीलरों के पास खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जाए। 
डिलीवरी के लिए जाते खाद्दान का निरिक्षण करते मंत्री। 
इस मौके पर मंत्री श्री भोक्ता ने कहा की झारखण्ड सरकार इस लॉक डाउन में गरीबों को हो रही परेशानी से अवगत है, गरीबों किसानो को कोई परेशानी न हो इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। हम सभी मिलकर कोरोना को हराएंगे और भारत को जिताएंगे। उन्होंने जनता से अपील की है की आप सभी अपने घरों में रहें और पुलिस-प्रशासन को मदद करें और इस लॉक डाउन को सफल बनायें। ताकि कोरोना से चल रहे इस जंग को हम सभी जित सकें, आप सभी सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आगे उन्होंने डीलरों से भी आह्वान किया की आप भी इस मुश्किल घड़ी में मानवता दिखाएँ और जनता को सामाजिक दुरी का ध्यान रखते हुवे राशन का वितरण ईमानदारी से करें। जो भी इस मुश्किल वक़्त में गलत करते पकडे जायेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जायेगा और उनपर कड़ी क़ानूनी करवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता अक्षयवट पांडेय , बिजय चौबे, टंडवा प्रमुख सीताराम साहू, सुरेश यादव, आनंद गुप्ता के साथ राजद नेता उपेंद्र यादव साथ में मौजूद थे।  

Post Top Ad