सांसदों के वेतन में कटौती सराहनीय कदम : सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, अप्रैल 08, 2020

सांसदों के वेतन में कटौती सराहनीय कदम : सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक


सीधी : बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 1 वर्ष तक सभी सांसदों को अपने वेतन से 30 % की राशि जमा करनी होगी तथा सांसद निधि को 2 वर्ष के लिए अस्थाई रूप से स्थगित किया गया है । इस फैसले को सीधी सांसद श्रीमती रीति पाठक ने देश हित के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है और इस महामारी के संकट से निजात पाने हेतु सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है । सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र के लोग कोरोना को लेकर गंभीर हैं तथा जन सेवा में तत्पर हैं देश हित में लिए गए इस निर्णय के माध्यम से देश के लिए स्वास्थ्य संसाधन जुटाने में सीधी संसदीय क्षेत्र का भी सूक्ष्म योगदान होगा । इस हेतु मैं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करती हूं और आगे भी ऐसे संकटों से निपटने हेतु जो निर्णय होगा उसमें पूर्ण तत्परता से सहयोग करूंगी।

रिपोर्टर - शिवम कुमार शुक्ला (सीधी एमपी)
मो० - 6263426352,9144535359

Post Top Ad