लातेहार : रेडक्रॉस सोसाइटी, लातेहार के सचिव विकास कान्त पाठक के पिता सह सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार एवं लातेहार स्टेशन के संस्थापक प्रधानाचार्य स्व० रमेश पाठक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लड बैंक लातेहार में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन लातेहार डॉक्टर एस पी शर्मा एवं ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ जमीलुद्दीन ने स्वर्गीय पाठक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सिविल सर्जन डॉ शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक आपदा कोरोना संकट के बीच रक्त की कमी झेल रहे ब्लड बैंक लातेहार को इस शिविर के बाद बड़ी राहत मिली है. भोलंट्री ब्लड डोनर्स, लातेहार के बैनर तले आयोजित इस रक्तदान शिविर में कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंस को मेन्टेन करते हुए स्व० पाठक के परिजनों, उनके विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने रक्तदान किया.संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हर रक्तदान के बाद बेड को सेनीटाइजर से सेनीटाएज्ड करने के बाद हीं अगले रक्तदाता से रक्तदान करवाया गया. इस अवसर पर रजनी कान्त पाठक, रश्मि अग्रवाल, आशीष कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार पाण्डेय, सुरजीत कुमार भूत, अक्षय कुमार सिंह, श्रवण कुमार दास, दीपक रंजन, रंजीत कुमार,प्रियांशु अग्रवाल, मनोज कुमार, भरत सरदार, संजय कुमार तिवारी एवं आशुतोष कुमार ने बारी-बारी से रक्तदान किया. रक्तदाता सुरजीत कुमार भूत ने बताया कि आज के दिन हीं उनके पिता स्व० सुरेश भूत की भी पुण्यतिथि है और स्व० पाठक उनके गुरु भी रह चुके हैं अतः रक्तदान कर उन्हें आत्मसंतुष्टि का एहसास हो रहा है. इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी, लातेहार के सचिव विकास कान्त पाठक,भोलंट्री ब्लड डोनर्स, लातेहार के एडमिन अनुरोध कुमार बाग, श्याम अग्रवाल, रवि कांत पाठक, धर्मेंद्र जायसवाल ब्लड बैंक, लातेहार के प्रभारी मो० जमीलुद्दीन, बिनय कुमार सिंह, हरिशंकर मिश्र, गायत्री देवी समेत कई मौजूद थे. रक्तदान के तुरंत बाद थैलेसीमिया पीड़ित अभिषेक कुमार एवं पूजा कुमारी जबकि महुआडांड़ की एक गर्भवती महिला जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे उन्हें तत्काल रक्त उपलब्ध करवाया गया।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता (लातेहार)
मो० - +91 83403 80128
