![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर। |
लातेहार : देश में संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की कालाबाजारी जोरों पर हो रही है। जिले में संचालित देशी एवं विदेशी शराब दुकान पूरी तरह बंद है बावजूद इसके सभी जगह अवैध शराब की कालाबाजारी हो रही है। अवैध शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला उत्पाद विभाग एवं पुलिस द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री लगातार हो रही है जिस पर अंकुश लगाने में विभाग पूरी तरह असफल है। हालांकि इस संबंध में जिला उत्पाद अधीक्षक शिव प्रसाद साहू ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना मिल रही है। विभाग द्वारा लगातार इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर के देशी एवं विदेशी शराब दुकानों के संचालकों को इस दिशा में कड़ी हिदायत दी गई है की कालाबाजारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता।
