![]() |
| फ़ूड पैकेट तैयार करते लोग। |
पलामू : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने आज दिनांक 3 अप्रैल 2020 को लॉक डाउन के अंतर्गत बने आपदा मित्र कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोरोना के संक्रमण से उत्पन्न आपातकाल की स्तिथि में व्यक्तिगत दान कर्ताओं, संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों को इस नेक काम के लिए धन्यवाद दिया। उपायुक्त ने कहा कि आशा है कि भविष्य में भी अधिक से अधिक संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ कर ज़रूरतमंदों को भोजन पहुंचाने में मदद करेंगे।
बताते चलें कि गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल बेलवाटिकर में स्थित आपदा कोषांग में मौजूद आपदा मित्र के जरिए पूरे शहर एवं जिले में अब तक कुल 2000 निशुल्क भोजन के पैकेट का वितरण किया जा चुका है। निःशुल्क भोजन के पैकेट में 2 किलो चावल, 2 किलो आलू, 100gm नमक, 1 पैकेट बिस्कुट तथा एक साबुन दी जा रही है।
आपदा मित्र कोषांग के समन्वयक इंद्रजीत सिंह डिंपल ने बताया कि अब तक माता हीरामणि देवी निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर एवं अग्रवाल क्लब, माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजा एवं सिख समाज, सोमेश्वर प्रसाद ,सोहसा पब्लिक स्कूल, ज्ञान शंकर डायरेक्टर हेरिटेज इंटरनेशनल, कनक मंदिर के प्रोपराइटर नरेश प्रसाद सुनार, न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी शांतिपुरी सूदना के सदस्यों एवं मित्र, बिहार टिंबर के मनोहर शर्मा, किशन मखडीया, बंगाली दुर्गा पूजा एसोसिएशन तथा सन्त निरंकारी मंडल के द्वारा खाने के पैकेट्स में मौजूद राशन का दान दिया गया है।
निशुल्क फूड पैकेट के सुविधा जिला प्रशासन के पहल तथा समाजसेवी संगठनों के सौजन्य से असहाय एवं अत्यंत ज़रूरतमंदों के लिए शुरू की गई है।
निम्नांकित दिए गए नंबरों पर फोन कर निशुल्क फूड पैकेट्स को डिलीवर करा सकते हैं। 9430188122, 9334446660, 9431193238
संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी।
