![]() |
| डॉoसुमन कुमार |
रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के झारखण्ड बिहार क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा विखण्डित करने की घटना को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए घोर निंदा की है। उन्होंने कहा, धर्मांतरण के खिलाफ वर्तमान रघुवर दास के सरकार नें ऐतिहासिक कदम उठाये हैं, धर्म निषेध विधेयक से मिशिनरियों के धर्मांतरण वाले अंतरास्ट्रीय एजेंडे पर पहली मर्तबा कानून का शिंकजा कसा गया है, जिस कारण जनजातीय समाज नें वर्तमान सरकार के प्रति अपने समर्थन का पक्ष साफ किया है लोकसभा चुनाव परिणाम उसी एकता का प्रतीक था। संभवतः इन सब की वजह से भी मिशन समर्थित लोगों नें नफरत फैलाने के षड्यंत्र के तहत आदिवासी समाज को वर्तमान सरकार के खिलाफ खड़ा करने हेतु इस घिनौनी कार्य को अंजाम दिया है। झारखण्ड के जनमानस के प्रेरणा स्रोत ,जनजातीय समाज के अग्रणी देवदूत भगवान बिरसा मुंडा का प्रतिमा विखण्डित करना चुनावी मैदान में चारों खाने चित, मोदी के सुनामी में हारे हुए विपक्ष,मिशन समर्थित लोगों के बन्द पड़ी राजनीतिक दुकान को पुनः चलाने के षड्यंत्र है उक्त घटना। सरना सनातन जनजातीय समाज के बीच आपसी फूट डालने के लिए उक्त जघन्य कुकृत्य को अंजाम दिया गया है। जनजातीय समाज के साथ पूरे प्रदेश के लिए बिरसा मुंडा जी का विशेष महत्त्व है। इसी को देखते हुए जान बूझकर भावनाएं भड़काने के लिए तथा जनजातीय समाज को उकसाने के उद्देश्य से किये गए उक्त घटना को हिन्दू जागरण मंच घोर भर्त्सना करता है। मसीही समाज द्वारा धर्मान्तरण कराकर आदिवासी समाज को समूल अस्तित्त्व मिटाने का चर्च व अंतरराष्ट्रीय संगठनों को षड्यंत्र अब झारखंड में बंद हो चुका है यही ये मूल कारण है कि लोग सरना सनातन समाज के बीच आपसी विवाद पैदा करने की साजिशें रच रहे हैं जो आगे भी किसी ना किसी रूप में हमारे बीच फसाद उतपन्न करने की कोशिशें करते रहेंगे। इससे हमें सचेत रहने की जरूरत है। बिरसा मुंडा के प्रति हम सबकी गहरी आस्था व श्रद्धा है लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में सुंगठित हो चुका सरना सनातन समाज की एकता कुछ लोगों को हजम नहीं हो पा रहा है उसी हताशा व निराशा की बानगी है धरती आबा का प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना। हिन्दू जागरण मंच इस घटना की घोर निंदा करने के साथ-साथ सरना समाज के साथ एकजुट होकर खड़ा है। हमारे संस्कृति,हमारे परम्परा पर प्रहार करने वाले लोगों से हमसब मिलजुलकर एकजुटता से सामना करेंगे।
