राष्ट्रवाद की जीत,देशद्रोह की हार। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, मई 23, 2019

राष्ट्रवाद की जीत,देशद्रोह की हार।

राष्ट्रवाद की जीत,देशद्रोह की हार। : डाॅ.सुमन कुमार

डॉ सुमन कुमार (संघ प्रचारक )
रांची :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री,झारखण्ड-बिहार ने आम लोकसभा चुनाव के परिणामों पर अपन मंतव्य में कहा कि देश के आम मानवीय ,मतदाताओं द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रचण्ड बहुमत देकर प्रधानमंत्री पद पर दोबारा आरूढ़ करना ,राष्ट्रवाद की जीत तथा देशद्रोही गिरोह,टुकड़े-टुकड़े गैंग की बुरी हार है। साथ ही जिनलोगों ने भगवा आतंकवाद व हिन्दू आतंकवाद का झूठा आरोप लगाकर दुनिया के सबसे सहिष्णु व उदार धर्म का घोर अपमान किया था। आखिर ईश्वर ने भगवा की पवित्रता को साबित कर दिया और झूठे लोगों को बेनकाब कर दिया है। बीते 72 सालों से भारतीय राजनीति में जातिवाद व मजहब केंद्रित तुष्टीकरण व वोट बैंक की राजनीति होती थी लेकिन  नमो के यशस्वी नेतृत्त्व ने जात-पात धर्मगत राजनीति को दरकिनार करके राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया है। बारम्बार प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद को गाली दी गई। अपमान किया गया आखिर जनता जनार्दन ने सभी षड्यंत्रों को पर्दाफास कर दिया।अगले पांच साल पुनः भारत सुरक्षित हाथों में है। उड़ी हमले और पुलवामा हमले के बाद सेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक मजबूत उभरते भारत की तस्वीर पेश की थी। दुनिया के सामने भारत ने अपने निर्भीक रूप का परिचय दे दिया था,अब देश आगे बढ़ेगा। पहली मर्तबा आतंक के आकाओं में भारी भय है डर के मारे कहीं भी आतंकी हमले नहीं हो रहे। कश्मीर में भी कुछ 2-3 जिलों में आतंकी शेष हैं उन्हें भी ठिकाने लगाकर,आतंकियों को मिटाना भारत के मजबूत संकल्प होना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में घुसकर के आतंकियों को मारकर भारत ने अपना संदेश दे दिया है, आतंक के आगे नया भारत पूर्व सरकारों की तरह झुकेगा नहीं। राष्ट्रवाद का सूर्य अब पूरे भारत को विश्वगुरु की ओर ले जाएगा।

Post Top Ad