चतरा : भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला द्वारा झारखण्ड प्रदेश के निर्देशानुसार 3 जुलाई 2021 दिन शनिवार को समय 11:00 बजे दिन से साईं रेसिडेंसी होटल चतरा में "कोविड-19 के दरम्यान माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र" के विषय पर एक सेमिनार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है! सेमिनार में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमर बाउरी होंगे शामिल। इस मौके पर पार्टी के सभी जिला प्रभारी, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष /महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष /महामंत्री जिला परिषद के सदस्य, नगर पालिका वार्ड पार्षद, स्थानीय माननीय सांसद, माननीय विधायक, जिला में निवास करने वाले राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, एवं मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त विषय की जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री मिथलेश कुमार गुप्ता ने दी है।
Post Top Ad
शुक्रवार, जुलाई 02, 2021
Home
#Covid-19
चतरा
भाजपा
राजनीती
NEWS
3 जुलाई को भाजपा चतरा जिला का कार्यशाला, मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री अमर बाउरी होंगे शामिल।
3 जुलाई को भाजपा चतरा जिला का कार्यशाला, मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री अमर बाउरी होंगे शामिल।
Tags
# #Covid-19
# चतरा
# भाजपा
# राजनीती
# NEWS
EK SANDESH BHARAT
NEWS
Post Top Ad
Author Details
"एक संदेश भारत " एक निष्पक्ष, निर्भीक व स्वतंत्र समाचार का डिजिटल वेब पोर्टल है जो भारत को भारतीयता के आधार पर खड़ा करना चाहता है।
आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी शक्ति है।
