अवैध हथकढ़ शराब बेचते महिला को किया गिरफ्तार। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, मई 01, 2020

अवैध हथकढ़ शराब बेचते महिला को किया गिरफ्तार।


शाहपुरा/जयपुर (संतोष कुमार वर्मा ) : मनोहरपुर थाने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथकढ़ शराब बेचते हुऐ एक महिला को गिरफ्तार किया मनोहरपुर थानाधिकारी रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि मनोहरपुर कस्बे छिपा मोहल्ले  के शांति नगर में अबैध हथकढ़ शराब का कारोबार जारी है  कार्रवाई करते हूए मनोहरपुर पुलिस गस्त के दौरान जब मनोहरपुर कस्बे के छिपा मोहल्ला के शांति नगर पहुंची तो एक महिला अपने मकान के बाहर चबूतरे पर एक कैरेट में अवैध हथकढ़ शराब लिए बैठी थी लेकिन जब महिला ने पुलिस को वर्दी में देखा तो हथकड शराब छोड़ कर के वहां से भाग गई पुलिस के द्वारा प्लास्टिक क्रेट को चेक किया गया तो उसके अंदर लगभग 10 लीटर हथकढ़ शराब मिली जिसको एक सफेद रंग के जरी कैन में डालकर जप्त किया गया जिसकी तत्परता से जांच कर मुज्लिमा महिला को शांति नगर मनोहरपुर से गिरफ्तार किया गया। 

Post Top Ad