![]() |
| गांव में घर-घर जाकर सेवा देते पोस्ट ऑफिस कर्मी। |
पलामू (निरंजन सिन्हा ) : डिजिटलाइजेशन के इस दौर में अपनी उपयोगिता खो चुका डाक विभाग लॉक डाउन के दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा संचालित माइक्रो एटीएम की सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी इलाकों में वरदान साबित हो रही है।माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसी भी आधार लिंक बैंक खाते से पोस्टमैन व जीडीएस सुगमता से उनके पैसों की निकासी गावो में ही कर दे रहे है । इस आपदा के वक्त में डाक विभाग की चहुंओर प्रसंशा हो रही है ।लॉक डाउन के दौरान आवश्यक दवाओं को घर घर पहुंचाने के साथ साथ लोगो को घर बैठे अपने नजदीक गावो में ही बैंकिंग की तमाम सुविधा मिल जा रही, साथ ही दिव्यांग व असमर्थ लोगो को घर घर जा कर भी सेवा प्रदान कर रहे डाक कर्मी । इस बाबत लगातार प्रधानमंत्री व संचार मंत्री डाक विभाग के पोस्टमैन व जीडीएस की तारीफ व उत्साहवर्धन अपने ट्विटर हैंडल से करते दिख रहे । इस विश्व व्यापक महामारी अपनी मेहनत व जनसेवा की भावना के सहारे हमेशा से गुमनामी में जी रहे पोस्टमैन व जीडीएस सहित सभी डाक कर्मी इस आपदा के वक्त कोरोना वरियर्स बन कर उभरे है । मालूम हो कि इस महामारी में केंद्र व राज्य सरकार लगातार गरीब , असहाय जरूरतमंदो को वितिए साहायता कर रही है जिसके निकासी को लेकर बैंको व एटीएम में काफी भीड़ लग रही थी वहीं सड़कों पर भी दो पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा पाना प्रशाशन के लिए नई चुनौती बन गई थी ।लेकिन डाक विभाग के इस पहल से विश्व व्यापी महामारी से बचाव को लेकर हुए बंदी के दौरान लोगो को निकासी हेतु बाहर नहीं निकलना पड़ रहा साथ ही बैंकिंग में लंबी लाइनों में लगने से संक्रमण का खतरा भी कम हुआ है ।
वहीं डाक विभाग के द्वारा संचालित इस सुविधा की जानकारी होने के बाद पलामू उपायुक्त ने भी डाक विभाग से समन्वय बना जिला प्रशाशन ने इस सुविधा का व्यापक प्रचार प्रसार किया और लोगो को जागरूक करते हुए निकासी को लेकर अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए जिलावासियों का रुझान डाक विभाग की ओर केंद्रित किया । साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों से अपील की है कि ग्रामीण इलाकों डाक विभाग की इस सुविधा लाभ आमजनो तक पहुंचाने में सहयोग करे ताकि पैसों की भुगतान के लिए लोगो को बैंको तक ना आना पड़े ।
पलामू ज़ोन के डाक अधीक्षक ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान मेदिनीनगर मुख्य डाकघर अंतर्गत सभी ज़ोन में प्रतिदिन करीब एक हजार लोगो के बीच दस लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा और जैसे जैसे लोगो के बीच डाक विभाग की इस सुविधा की जानकारी हो रही ये संख्या और भी बढ़ती जा रही है ।साथ ही उन्होंने सभी डाक कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई भी दी ।
