शाहपुरा : आमेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोरा मीणा के जन परिवर्तन सोसाइटी के सदस्यों द्वारा लॉक डाउन मैं पिछले 11 दिन से कोरोना कोविड 19 की रोकथाम और इसकी जानकारी के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।सभी सदस्य पिछले 11 दिन से जरूरतमंद को भोजन तथा जरूरतमंद को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे है ।वर्तमान में भी यह अभियान जारी है ।हम सब युवाओं ने यही सोचा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता इस महामारी में बहुत जरूरी है। युवाओं ने सामाजिक सरोकार का बीड़ा उठाने के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं अब तक 120 परिवारों को सुखी राशन सामग्री के किट वितरित किए हैं। जिसमें आटा, आलू, प्याज, दाल ,तेल ,नमक, मिर्ची ,हल्दी आदि मसाले शामिल हैं। ग्राम पंचायत खोरा मीणा, हरवर, ढंड, कूकस आदि गांव में वितरण किया जा रहा है
शाहपुरा संवाददाता:-संतोष कुमार वर्मा
मो:-9929149882
