कमांडेंट परमानन्द का पार्थिव शरीर पंचतत्व मे हुआ विलीन। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, अप्रैल 12, 2020

कमांडेंट परमानन्द का पार्थिव शरीर पंचतत्व मे हुआ विलीन।


जयपुर : ग्रामीण के मनोहरपुर कस्बा निकटवर्ती ग्राम पंचायत खोरा लाडखानी निवासी सीआरपीएफ की 244 वीं बटालियन के कमांडेंट परमानंद मीणा का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव में खोरा अमलोदा रोड पर स्थित राजकीय भूमि पर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में कमांडेंट के अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। लॉक डाउन के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए पुलिस को भी सोशल डिस्टेंस बनाने में  काफी मशक्कत करनी पड़ी कमांडेड को अंतिम संस्कार से पहले गॉडऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। इस दौरान खोरा लाडखानी गांव कमांडेड के जयकारों से गुंजायमान रहा। शहीद को प्रशासन जनप्रतिनिधि  पुष्प चक्र व पुष्पअर्पित कर अंतिम विदाई दी।

कमांडेड की पार्थिव देह को 244वीं बटालियन के सदस्य ग्वालियर मध्य प्रदेश से शुक्रवार रात करीब नो बजे मनोहरपुर पुलिस थाने में लेकर पहुंचे। शनिवार सुबह मनोहरपुर थाने से बटालियन की गाड़ी से पार्थिव देह को खोरा लाडखानी में लाया गया। इसके बाद तिरंगे में लिपटे ताबुज सहित पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए खोरा अम्लोदा रोड पर स्थित सार्वजनिक भूमि पर ले जाया गया जहां पर 244वीं बटालियन के कमांडर रमाकांत बेहेरा सहित जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। और पार्थिव देह को पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित किये। कमांडेड मीणा के बेटे ने अर्जुन ने शव को मुखाग्नि दी।
गुरुवार को कमांडेड परमानंद मीणा का ग्वालियर में हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था।244वीं बटालियन में कमांडेंट पद पर नियुक्त थे। इस दौरान एसडीएम नरेंद्र कुमार मीणा थाना प्रभारी रामस्वरूप बैरवा पिता शंभू दयाल मीणा धीरज मीणा विपिन मीणा श्रवण कुमार मीणा संदीप मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाददाता -संतोष कुमार वर्मा (शाहपुरा)
मो:-9929149882

Post Top Ad