मनिका/लातेहार : पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वन पर पीएम केयर फंड में 51 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया है। श्री सिंह ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। उन्होने कहा कि पूरे देश में लॉक डाउन है। देश वासियों को मूलभूत एवं स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होने अन्य लोगों से भी इस फंड में सहयोग करने की अपील की है।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता (लातेहार)
मो० - 83403 80128
