एक माह के राशन गबन करने के आरोप में डीलर योशदा देवी का लाइसेंस निलंबित, लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी सागर कुमार ने जांचोपरांत की करवाई। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, अप्रैल 07, 2020

एक माह के राशन गबन करने के आरोप में डीलर योशदा देवी का लाइसेंस निलंबित, लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी सागर कुमार ने जांचोपरांत की करवाई।


  • एक सन्देश वेब पोर्टल ने छापी थी न्यूज़, प्रशाषन ने लगाया हमारे न्यूज़ पर मोहर, डीलर निलंबित।

लातेहार : जिले के तरवाडीह पंचायत के ग्राम ओरवाई के पीडीएस डीलर केंदू पत्ता महिला महिला स्वमं सहायता समूह के डीलर अध्यक्ष योशदा देवी व सचिव शांती कुँवर का डीलर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कार्डधारकों का आरोप था कि डीलर द्वारा अप्रैल माह का राशन ग्रामीणों को वितरण नहीं किया जा रहा है।कार्डधारकों का कहना हैं कि हमलोग मार्च का राशन लिए है, अप्रैल का नही, लेकिन डीलर योशदा देवी कहती है कि हम अप्रैल के राशन अग्रिम वितरण कर चुके हैं। मालूम हो की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  श्री हेमंत सोरेन का आह्वान है की अप्रैल व मई दोनों माह का राशन एक साथ वितरण किया जाय। लेकिन डीलर योशदा देवी  एक साथ अप्रैल व मई माह का राशन वितरण नही कर रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को हमारे संवाददाता को सूचित किया और सक्षम अधिकारी को आवेदन देकर उचित करवाई की मांग किया था। मालुम हो कि उक्त गंभीर बिषय  एक संदेश न्यूज़ ने गंभीरता से लिया और 1 अप्रैल को इस मामले से सम्बंधित विशेष न्यूज़ चलाया था। जिसके बाद अधिकारीयों तक यह बात और न्यूज़ पहुंचा, जिसपर आज 7/04/2020 को अनुमंडल पदाधिकारी सागर कुमार ने जाँच कर ग्रामीणों के आरोप को सही पाया और सम्बंधित दोषी डीलर पर तुरंत कार्रवाई कर डीलर के  लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। और इन सभी कार्डधारियों को डीलर देवंती देवी (प्रतिज्ञा आजीविका महिला स्वयंसहायता समूह) के यहां टैग किया जा रहा है। लेकिन इन सभी के बिच  कार्डधारकों  को अभी तक 2 माह का राशन नही मिल पाया है।अब इसके बिच में ग्रामीणों कार्डधारकों का कहना है कि प्रशासन खुद आकर सभी को राशन वितरण करे। एक तरफ जहां लोग गरीब व असहाय जरुरतमंदो को नि:शुल्क खाने की चीज़ों  का वितरण  किया जा रहा तो वही पर डीलरों पर कम राशन देने का कई मामला सामने आ रहा है। जिसपर प्रशासन द्वारा दोषी डीलरों पर जरुरी करवाई की जा रही है। एक संदेश न्यूज़ बार-बार सभी जगहों के  डीलरों से  आग्रह कर रहा है कि गरीबो के साथ ऐसा न करे बल्कि गरीबों व असहाय को मदद करें। इस विपदा के घडी में देशवासियों को सहयोग करें और मानवता की रक्षा करें। 

संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी 
संपर्क सूत्र - 7079395821 

Post Top Ad