महुआडांड़ थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर गरीबों असहायों को कराया भोजन। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, अप्रैल 08, 2020

महुआडांड़ थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर गरीबों असहायों को कराया भोजन।


महुआडांड/लातेहार : लॉक डाउन में गरीब असहाय व मजदूर तबके के लोगों के समक्ष भोजन की बड़ी समस्या को देखते हुए लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद एवं महुआडांड एसडीपीओ रतिभान सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को समुदायिक पुलिसिंग के तहत महुआडांड थाना पुलिस ने गावो में घूम-घूमकर इनके बीच खिचड़ी का वितरण शुरू कर दिया है। इसी को लेकर मंगलवार को महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित जरहाटोली एवं पुटरुंगी ग्राम के रहने वाले गरीब मजदूरों जरूरतमंदों बेसहारा और लाकडाउन में फंसे लोगों को स्वयं महुआडांड़ एसडीपीओ रतिभान सिंह एवं थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  बुजुर्ग, महिला, मजदुर, एवम बच्चों को भरपेट भोजन कराया गया। इस दरम्यान महुआडांड एसडीपीओ रतिभान सिंह एवं महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने लोगों के बीच कोरोना वायरस से बचाव को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए इधर उधर नहीं घुमना है लोगों से दुरी बना कर रखना है और हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोना है। वहीं मुश्किल की इस घड़ी में थाना पुलिस के द्वारा गावों में घुम-घुमकर लोगों को भोजन मुहैया कराने से लोगों के मन में पुलिस के प्रति अच्छी छवि बन रही है। लोगों ने इसके लिए लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद, महुआडांड एसडीपीओ रतिभान सिंह, महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली एवं पुलिस जवानों को साधुवाद दिया है।

संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी
संपर्क सूत्र:7079395821

Post Top Ad