 |
| कन्यापूजन में उपस्थित कन्याएं। |
ईसाई मिशनरियों का कुचक्र "धर्मांतरण" "लव जिहाद" हिन्दु बेटीयों को फंसाने का एक इस्लामिक षड़यंत्र हिन्दू समाज को सजग व सतर्क रहने की जरूरत । : श्री नित्यानन्द
 |
| दीपप्रज्जवलित करते अतिथिगण। |
हंटरगंज (चतरा) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हंटरगंज खण्ड के जोरी मंडल क्षेत्र के सेवा बस्ती धोबे में चतरा जिला के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा ऐतेहासिक व समाजिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथियों द्वारा श्री दुर्गा माता,भारतमाता व श्रीराम के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया । जिसमें दो सौ से अधिक कन्याओं का संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा बिधिवत चरण पखारकर व आरती उतारते हुए कन्याओं को एक-एक चुनरी भेंट किया गया । कार्यक्रम में मुख्यवक्ता श्री नंदलाल केशरी समरसता विभाग विश्व हिन्दू परिषद् के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित हुए, उन्होने अपने संबोधन में कहा की विश्व में सनातन हिन्दू हीं ऐसा धर्म है जहां मातृशक्ति का पूजन किया जाता है। इसी क्रम में हजारीबाग विभाग के विभाग कार्यवाह श्री नित्यानन्द जी ने विषय प्रवेश के दौरान अपने संबोधन में कहा कि विश्व में कहीं भी मातृशक्ति का सम्मान नहीं है परन्तु भारत अकेला ऐसा देश हैं जहां मातृशक्ति का पूजन वंदन प्रतिदिन किया जाता है । आज देश में कन्या भ्रुण हत्या का जो जघन्य पाप चल रहा है वह हमारे भारतीय संस्कृती सभ्यता व हिंदू जीवन दर्शन का हिस्सा नहीं है यह विदेशी मत पंथ सम्प्रदायों द्वारा भारतीय समाज तक षड्यंत्र के तहत पहुंचाया गया है, हिन्दू जीवन दर्शन में नारियों का विशेष स्थान है उन्होने लोगों से आवाह्न किया की आइए बिना बेटा-बेटी में फर्क किए अपने संस्कृति सभ्यता को जाने व माने ताकि समाज सुरक्षित रहे। आगे इन्होने बताया कि भारत में हिन्दुओं को जात पांत में बांटने का विदेशी कुचक्र वामपंथीयों,सेक्युलरों,व भारत विरोधी लोगों द्वारा षड़यंत्र पूर्वक किया जा रहा है, और आज का यह कन्यापूजन उत्सव हमें बताता है कि हिन्दू समाज में कभी जातिवाद नहीं रहा है कर्म के आधार योग्यता तय किया जाता है,हिन्दु धर्म में,ऐसे हरेक कुचक्र को समाप्त करने के लिए हमसभी आइए संकल्प लें । कार्यक्रम में माननीय जिला संघचालक चतरा के श्री इन्द्रु राम नें अपने आशिर्वचन में कहा की हिन्दू समाज संगठीत व जागरूक है बस हिन्दू समाज के बीच ऐसे अधिक कार्यक्रम होते रहना चाहिए। कार्यक्रम में सेवा बस्ती धोबे के 200 से अधिक मातृशक्ति व सैकड़ो हिन्दू समाज के लोगों ने अपने उपस्थिति दर्ज करवाई । कार्यक्रम का मंच संचालन जिला गौ सेवा प्रमुख श्री कृष्णा सिंह जी ने किया । वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड कार्यवाह हंटरगंज श्री पंकज कुमार,जोरी मंडल कार्यवाह श्री कपिल रजक,बजरंग दल के हजारीबाग विभाग सहसंयोजक श्री अमित पासवान, विहिप के चतरा जिला सहमंत्री श्री अरविन्द केशरी, पूर्व खंड कार्यवाह हंटरगंज श्री शशिभुषण सिंह, जोरी प्रखंड संयोजक श्री रवि साहु, हंटरगंज संयोजक श्री विट्टू सिंह, विहिप प्रखण्ड मंत्री हंटरगंज श्री भवानी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर कार्यकारिणी अध्यक्ष सह भारतीय किसान संघ के चतरा जिला अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश उर्फ पिंकू सिंह, भाजपा के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री सुबेदार पासवान, भाजपा (युवा मोर्चा) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री बिरेन्द्र सिंह मुन्ना, पुलिस मेंश ऐशोसिएशन के हजारीबाग जिला मंत्री श्री भिखू पासवान श्री नरेंद्र कुमार हंटरगंज खंड प्रचार प्रमुख,पवन केसरी ,राहुल कुमार,पियूष कुमार राव व मध्य विद्यालय धोबे के सचिव भोला यादव,सलैया संकुल के CRP प्रमोद त्रिवेदी, श्री प्रदीप केशरी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री झारखण्ड सहित सैकड़ो संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 |
| कन्यापूजन कार्यक्रम में उपस्थित कन्याएं। |