| छायाचित्र : बाल कृष्ण यादव |
चतरा (टंडवा) : विपक्ष नरेन्द्र मोदी जी के विरोध में अपने हार के डर से देश में बहुत हीं बड़ा और खतरनाक षड्यंत्र रच रही है। इस विकट परिस्थिति में राष्ट्रवादी हिन्दू, देशभक्त भारतीय, हिन्दुत्व निष्ठ कार्यकर्ता,देश के वीर जवान व देश के मेहनती किसान और भारत की सम्पुर्ण जनता से मैं अपील करता हुं की सतर्क व सजग रहें,मजबुती के साथ जाति मत पंथ सम्प्रदाय से उपर उठकर लोकतंत्र पर पुर्ण भरोषा करते हुए मां भारती के साथ मजबुती से खड़ा रहें अफवाहों से बचे किसी भी प्रकार के अफवाह को सोशल मिडिया पर साझा व प्रचारित प्रसारित करने से बचें और देश को मजबुती प्रदान करें। जिस प्रकार आज विपक्ष अपने हार को छिपाने के लिए भारतीय जनमानस के आंखो में धुल झोंकते हुए चुनाव आयोग पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है,वह वाकई दुर्भाग्यपुर्ण है और यह किसी भी स्थिति में देशहीत में सही नहीं है। आज आमजनमानस को यह विपक्ष के नेताओं से सवाल करना चाहिए की क्या आपके लिए सत्ता प्राथमिकता में है देश नहीं।जिस प्रकार से विपक्षी नेता चुनाव में अपने अस्तीत्व के लड़ाई लड़ रहे थे और इन नेताओं को जिस प्रकार भारत के महान जनता ने नकारा है इससे इन नेताओं की रात की नींद व चैन हराम हो गया है इसलिए इन नेताओं ने अपनी राजनैतिक जमीन बचाए रखने के लिए अपने नाकामी को छिपाने के लिए इवीएम पर ठीकरा फोड़ते हुए विलाप शुरू कर दिए हैं।